एमपी में तीन महिलाओं ने मंदिर में शिवलिंग को ईंट-सीमेंट से चुनवाया, 2 हुईं गिरफ्तार
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में 3 महिलाओं ने एक मंदिर में शिवलिंग को ईंट-सीमेंट से चुनवा दिया है। इस मामले में 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक महिला ने पूछताछ में बताया कि शिव जी ने सपने में ऐसा करने को कहा था। वहीं, पुलिस ने मंदिर में शिवलिंग से ईंट को हटवा दिया है।