एमपी में तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 4 घायल

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार तड़के तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, ये सभी शीतला माता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे और टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में 9-लोग सवार थे।

Load More