एमपी में थाना परिसर में घुसकर नकाबपोश बदमाश ने हेड कॉन्स्टेबल को मारी गोली
सतना (मध्य प्रदेश) के जैतवारा थाना परिसर में आधी रात को घुसकर एक नकाबपोश बदमाश ने हेड कॉन्स्टेबल को गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, हेड कॉन्स्टेबल के कंधे में गोली लगी है। सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।