एमपी में देर रात झोपड़ी में घुसा बाघ, सो रही महिला को सिर से पकड़कर 300 मीटर तक घसीटा

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के बफर क्षेत्र में एक बाघ ने घर के बाहर सो रही महिला पर हमला कर दिया। बाघ महिला को सिर से दबोचकर करीब 300 मीटर तक घसीट ले गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Load More