एमपी में दुल्हन ने फेरों के बाद लिया यू-टर्न, दूल्हे से बोली- भाई-बहन की तरह रहना पड़ेगा
भोपाल (एमपी) में एक नवविवाहित जोड़ा गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद ही अलग हो गया। दरअसल, दुल्हन ने दूल्हे से कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती थी और उसने पारिवारिक दबाव के कारण ऐसा किया। दुल्हन ने आगे कहा कि अगर वह उसे अपने घर ले गया तो उन्हें भाई-बहन की तरह रहना होगा।