एमपी में दोस्तों ने मज़ाक में युवक के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भर दी हवा, हुई मौत
इंदौर (एमपी) में रविवार को एक फैक्ट्री में एक युवक के 5 दोस्तों ने मज़ाक में उसके प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दी जिसके कारण नसें फटने से उसकी मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में उसके दोस्त अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। युवक फैक्ट्री में काम करता था और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर कार्रवाई करेगी।