एमपी में दतिया उप-चुनाव में हार के बाद BJP ने भंग की ज़िला संगठन की पूरी कार्यकारिणी
एमपी में दतिया विधानसभा उप-चुनाव में हार के बाद बीजेपी ने ज़िला संगठन की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बैठक के बाद गठित दो सदस्यीय समिति की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई। इसके तहत ज़िला अध्यक्ष समेत कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों के सभी पदाधिकारी पदमुक्त कर दिए गए।