एमपी में पिछले 24 घंटे में यौन अपराध के 4500 आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई: पुलिस
मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया है कि पिछले 24-घंटे में राज्यभर में यौन अपराध के 4,500 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बकौल पुलिस, उन्होंने राज्य में यौन अपराध के 51,052 आरोपियों का डेटा इकट्ठा किया है। एक अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर इस संबंध में शामिल आरोपियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।