एमपी में पिता की दूसरी शादी से नाराज़ युवक ने सोते समय चाकू से कई वार कर की उनकी हत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में अमन नामक युवक ने अपने पिता कमल सिंह की सोते समय चाकू से कई वार कर हत्या कर दी है। आरोपी युवक अपने पिता द्वारा दूसरी शादी किए जाने के चलते नाराज़ था और घटना से पहले उसकी पिता से बहस हुई थी। इस हमले में आरोपी की सौतेली मां भी घायल हो गई हैं।