एमपी में पानी की किल्लत के चलते मायके चली गई पत्नी, शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा पति
डिंडोरी (एमपी) के देवरा गांव में एक शख्स ने कलेक्टर से शिकायत की है कि पानी की समस्या के चलते उसकी पत्नी 2 बच्चे लेकर मायके चली गई है। बकौल शख्स, पत्नी की शर्त है कि वह पानी का इंतज़ाम होने पर ही वापस आएगी। कलेक्टर के दिशा-निर्देश पर पीएचई विभाग ने पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है।