एमपी में पिपरिया-बरेली हाईवे पर दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत; 9 घायल

एमपी के पिपरिया-बरेली हाईवे पर खापरखेड़ा और डांडिया के बीच दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में करणपुर निवासी शुभम पुरबिया (29) की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने घायलों को अपनी गाड़ी से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रेस्क्यू में मदद की।

Load More