एमपी में प्रेमिका से बात करने पर शख्स ने काटा दोस्त का गुप्तांग
उज्जैन (एमपी) में एक शख्स ने अपने दोस्त को लोहे की रॉड से पीटने के बाद कथित तौर पर चाकू से उसका गुप्तांग काट दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स के दोस्त ने उसकी प्रेमिका से बात की थी जिसको लेकर उसने घटना को अंजाम दिया व पीड़ित की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है।