एमपी में पुल से शिप्रा नदी में गिरी कार, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
उज्जैन (एमपी) में शनिवार रात एक तेज़ रफ्तार कार ब्रिज से करीब 12 फीट नीचे शिप्रा नदी में गिर गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें कम-से-कम तीन लोगों के सवार होने की आशंका है। वहीं, पुलिस और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है लेकिन नदी के तेज़ बहाव से तलाश में मुश्किलें आ रही हैं।