एमपी में पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद भड़की हिंसा, पत्थरबाज़ी कर गाड़ियों में लगाई गई आग
इंदौर (एमपी) में शुक्रवार दोपहर बच्चों के पटाखे फोड़ने को लेकर 2 समुदायों में हुए विवाद के बाद हिंसा भड़क गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाज़ी की, दर्जनों गाड़ियों के कांच तोड़े और 4-5 गाड़ियों में आग लगा दी। डीसीपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि अब हालात काबू में हैं व 250 जवान पेट्रोलिंग कर रहे हैं।