एमपी में पटरी से उतरे रानी कमलापति-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के 2 कोच
इटारसी (एमपी) रेलवे स्टेशन के नज़दीक सोमवार को रानी कमलापति-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतर गए। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और हादसे के समय ट्रेन 5 किलोमीटर/घंटा से भी कम की गति से चल रही थी। यह ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से सहरसा (बिहार) जा रही थी।