एमपी में पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप के मामले में 100 से अधिक लोगों को पकड़ा गया
रीवा (मध्य प्रदेश) में पति संग पिकनिक मनाने गई नवविवाहिता से गैंगरेप के मामले में 100 से अधिक लोगों को पकड़ा गया है। पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप करने वालों में से एक के हाथ व छाती पर टैटू बना है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपियों ने उसके पति को पेड़ में बांध दिया था और घटना का वीडियो बना लिया था।