एमपी में पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर की नशेड़ी पति की हत्या, सेप्टिक टैंक में फेंका शव

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) में कुछ दिन पहले एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कथित तौर पर गमछे से गला घोंटकर नशेड़ी पति की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। बकौल रिपोर्ट्स, शव से बदबू आने पर उसने घबराकर थाने में सरेंडर कर दिया। आरोपी के मुताबिक, उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था और रोज़-रोज़ मारपीट करता था।

Load More