एमपी में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 67 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.14 लाख/माह मिलेगा वेतन
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के 67 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 11 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है और चयनित उम्मीदवारों को ₹36,200/माह से ₹1.14 लाख/माह वेतन मिलेगा।