एमपी में फंदे से लटका मिला युवती का शव, मां ने रात में कंघी करने से किया था मना
शहडोल (मध्य प्रदेश) में एक 20-वर्षीय युवती का शव खेत में एक पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने बताया कि युवती की मां ने उसे रात में कंघी करने से मना किया था जिसके बाद वह घर से बाहर चली गई थी। पुलिस को घटनास्थल के पास कुछ आपत्तिजनक चीज़ें भी मिली हैं।