एमपी में बीए व बीएससी की परीक्षा में झुंड बनाकर नकल करते दिखे विद्यार्थी, SDM ने 3 को पकड़ा
मध्य प्रदेश के भिंड में बीते दिनों एक परीक्षा केंद्र में बीए व बीएससी की परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थी झुंड बनाकर नकल करते हुए नज़र आए। वहीं, शुक्रवार को निरीक्षण के लिए एक परीक्षा केंद्र पहुंचे लहार के एसडीएम विजय सिंह यादव को कॉलेज परिसर में कई पर्चियां मिलीं व उन्होंने मौके पर 3 छात्रों को भी पकड़ा।