एमपी में बीजेपी नेता ने किया सुसाइड, कुछ दिन पहले बेटी ने की थी लव मैरिज
खंडवा (एमपी) में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री और राशन दुकान संचालक मनीष परदेशी ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। उनका शव लक्कड़ बाजार स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। रिश्तेदारों के अनुसार, मनीष की बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी जिसके बाद से मनीष तनाव में रहते थे।