एमपी में बीजेपी पार्षद के पति ने कहा- तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा; ASI ने फाड़ी अपनी वर्दी
सिंगरौली (एमपी) के उर्जाधानी कोतवाली थाने का फरवरी 2024 का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है जिसमें एएसआई विनोद मिश्रा अपनी वर्दी फाड़ते दिख रहे हैं। नाली निर्माण को लेकर विवाद को सुलझाने के लिए नगर निगम और पुलिस के अधिकारी थाने पहुंचे थे। बकौल रिपोर्ट्स, बीजेपी पार्षद के पति अर्जुन गुप्ता ने एएसआई को वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी।