एमपी में बेटी के बॉयकट लुक और लड़कों की तरह पहनावे से नाखुश पिता-चाचा ने की उसकी हत्या
ग्वालियर (एमपी) के डबरा में एक पिता व चाचा द्वारा 21-वर्षीय बेटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बेटी के बॉयकट बाल रखने, लड़कों जैसे पहनावे व रहन-सहन और नौकरी करने पर आरोपियों को आपत्ति थी। युवती रक्षाबंधन पर घर आई थी जहां परिवार के साथ उसका विवाद हुआ था।