एमपी में बाल सुधार गृह के गार्ड की पिटाई कर भागे 8 नाबालिग अपराधी
जबलपुर (एमपी) में सोमवार की रात एक बाल सुधार गृह के सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई करने के बाद उससे चाबियां छीनकर 8 नाबालिग अपराधी फरार हो गए। एसपी सिटी (रांझी) विवेक कुमार गौतम ने बताया कि नाबालिगों ने सुरक्षा गार्ड के सिर पर लोहे के ताले से वार किया था। एसपी के मुताबिक, फरार नाबालिगों की तलाश जारी है।