एमपी में ब्लड कैंसर से जूझ रही 22 वर्षीय महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म
इंदौर (एमपी) के शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर (क्रोनिक माइलॉयड ल्यूकेमिया) से जूझ रही 22-वर्षीय एक महिला ने जुड़वां बच्चों (एक लड़का व एक लड़की) को जन्म दिया है। गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुमित्रा यादव ने बताया कि बच्चों को जन्म देने से पहले महिला को नहीं बताया गया था कि उसे ब्लड कैंसर है और फिलहाल तीनों स्वस्थ हैं।