एमपी में भारत-बांग्लादेश टी20I मैच का हिंदू महासभा ने किया विरोध, कहा- खोद देंगे पिच
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में 6 अक्टूबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश टी20I मैच का हिंदू महासभा ने विरोध किया है। महासभा ने कहा है कि वह सड़कों पर उतरेंगे और स्टेडियम की पिच को खोद देंगे। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर भारद्वाज ने कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 दिन का समय देते हैं कि वह मैच को कैंसल करवाएं।"