एमपी में भगवा झंडा हटवाने पर हिंदू संगठन के लोगों ने CMO के चेहरे पर पोती कालिख
दमोह (मध्य प्रदेश) में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के चेहरे पर कालिख पोत दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएमओ ने घंटाघर पर लगे भगवा झंडों को हटवाने का आदेश दिया था। बकौल रिपोर्ट्स, इससे आक्रोशित लोगों ने घंटाघर के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया और सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।