एमपी में मां और दो बेटियों की संदिग्ध हालात में मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका
विदिशा (एमपी) में विवाहिता और उसकी 2-बेटियों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। टीआई आनंद राज ने बताया कि कमरे से सल्फास जैसी दुर्गंध आ रही थी।