एमपी में मां की मौत से दुखी 35 वर्षीय शख्स ने विकलांग बहन की हत्या करने के बाद की खुदकुशी
भोपाल (एमपी) के एक फ्लैट में 35-वर्षीय शख्स व उसकी विकलांग बहन (45) के शव मिले हैं। मौके से बरामद सुसाइड नोट में शख्स ने लिखा है, "मां की मौत के बाद से दुखी हूं...जीने का मन नहीं होता।" बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया लगता है कि शख्स ने पहले बहन की हत्या की और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।