एमपी में मॉक ड्रिल के दौरान हुआ हादसा, हैंड ग्रेनेड फटने से 2 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से हुए घायल
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को मॉक ड्रिल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मॉक ड्रिल के समय अचानक हैंड ग्रेनेड फटने से दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।