एमपी में मंगेतर को शॉपिंग के लिए बुलाने के बाद शख्स ने किया उसका रेप, हुआ गिरफ्तार
अनूपपुर (एमपी) में एक शख्स को अपनी मंगेतर को शॉपिंग के लिए बुलाने के बाद उसका रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने कोतमा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 25 मई को दोनों की शादी होनी थी।