एमपी में मृत गाय को ट्रैक्टर से घसीटा गया, 7 सफाईकर्मी हुए बर्खास्त
मध्यप्रदेश के भिंड ज़िले में एक मृत गाय को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटे जाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। नगर पंचायत ने कहा कि मामले में 7 अस्थाई सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। बकौल एक अधिकारी, सफाईकर्मी मृत गाय को डेढ़ किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए और उसे खुले में फेंक दिया।