एमपी में मस्जिद के पास हनुमान जयंती जुलूस पर किया गया पथराव, लोगों ने किया चक्काजाम
गुना (मध्य प्रदेश) में शनिवार को हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव को लेकर हालात बिगड़ गए और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया। बकौल रिपोर्ट्स, कर्नलगंज इलाके में मस्जिद के पास जुलूस बढ़ाने को लेकर पार्षद की किसी से कहासुनी हुई और इसी दौरान कहीं से जुलूस पर पत्थर फेंका गया। मौके पर भारी फोर्स तैनात की गई है।