एमपी में महिला इंस्पेक्टर ने खुद रोड रोलर चलाकर तोड़े बाइक के 1000 मॉडिफाइड साइलेंसर
इंदौर (मध्य प्रदेश) में ट्रैफिक इंस्पेक्टर रेखा सिंह ने खुद रोड रोलर चलाकर तेज़ आवाज़ करने वाले 1000 से अधिक बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। ये साइलेंसर शहर में यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए मुहीम के तहत ज़ब्त किए गए थे। बकौल अधिकारी, तेज़ आवाज़ से महिलाएं-बच्चे और बुज़ुर्गों को काफी परेशानी होती है।