एमपी में महिला पुलिस अधिकारी ने 7वीं मंज़िल से कूदकर की खुदकुशी, पति बोला- तनाव में थी
इंदौर (एमपी) में शुक्रवार सुबह एक महिला पुलिस अधिकारी ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) की बहुमंज़िला आवासीय इमारत की 7वीं मंज़िल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि सूबेदार पद पर तैनात महिला कुछ समय पहले मैटरनिटी लीव से सेवा में लौटी थीं। मृतका के पति के अनुसार, महिला काम को लेकर तनाव में थी।