एमपी में महिला संग आपत्तिजनक हालत में दिखे नेता को लेकर BJP पदाधिकारी ने दी प्रतिक्रिया
मंदसौर (एमपी) में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला संग आपत्तिजनक हालत में दिखे मनोहर लाल धाकड़ को लेकर ज़िला बीजेपी अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा है, "धाकड़ का संबंध बनी गांव से है लेकिन वह बीजेपी का प्राथमिक सदस्य नहीं है। यह जानकारी नहीं है कि धाकड़ ऑनलाइन माध्यम से पार्टी का सदस्य बना है या नहीं।"