एमपी में महिलाओं ने शराब की दुकान में लगाई आग, 'नारी शक्ति ज़िंदाबाद' के लगाए नारे
नरसिंहपुर (एमपी) में मंगलवार को महिलाओं ने देसी शराब की लाइसेंसी दुकान पर रखी शराब की पेटियों को जलाने के बाद दुकान को आग के हवाले कर दिया। सोशल मीडिया पर समाने आए वीडियो में भीड़ 'नारी शक्ति ज़िंदाबाद' के नारे लगाती दिख रही है। स्थानीय महिलाओं के मुताबिक, वे लंबे समय से शराब की दुकान के कारण परेशान थीं।