एमपी में मज़दूरों से भरी पिकअप की ट्रक से हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत व 25 घायल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा-बैतूल नैशनल हाईवे पर मज़दूरों से भरे एक पिकअप वाहन की ट्रक से ज़ोरदार भिड़ंत हुई है। सावरी पुलिस चौकी के प्रभारी मुकेश द्विवेदी के अनुसार, हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोगों के घायल होने की खबर है जिनमें से कई की हालत गंभीर है। पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं।

Load More