मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कारखाने के बचे 307 टन कचरे को जला दिया गया है। इसके साथ ही भोपाल गैस त्रासदी के लिए ज़िम्मेदार कारखाने का कुल 337 टन कचरा खाक हो गया है। इसे जलाने के बाद बची हुई राख को सुरक्षित रखने के लिए लैंडफिल तैयार किया जाना है।