एमपी में यूनिवर्सिटी की छात्रा को सीनियर ने पिलाई नशीली ड्रिंक, कार में किया रेप
ग्वालियर (एमपी) में शुक्रवार को एमिटी यूनिवर्सिटी की 19-वर्षीय छात्रा का एक सीनियर छात्र ने रेप किया। छात्रा को आरोपी की सहपाठी बहला-फुसलाकर कैंपस पार्किंग में ले गई जहां आरोपी पहले से मौजूद था। पीड़िता को नशीली ड्रिंक पिलाई गई और सीनियर छात्र ने कॉलेज से बाहर आकर कार में उसके साथ रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।