एमपी में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर लगा छात्रों को 'मुस्लिम बनने के फायदे' बताने का आरोप
उज्जैन (एमपी) में एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर सोशल मीडिया पर छात्रों को मुस्लिम बनने के फायदे बताने का आरोप लगा है। इसे लेकर शुक्रवार को दर्जनों छात्रों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर ताला लगाकर हंगामा करते हुए प्रोफेसर को हटाने की मांग की। एक छात्र ने कहा, "प्रोफेसर नमाज़ पढ़ने को बोलते हैं...हिंदू विद्यार्थियों को कम नंबर देते हैं।"