एमपी में रुकवाई गई 18 वर्षीय युवक के साथ हो रही 16 वर्षीय लड़की की शादी

इंदौर (एमपी) प्रशासन ने मंगलवार को एक 18 वर्षीय युवक के साथ होने जा रही 16 वर्षीय लड़की की शादी रुकवाई। एक अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर वह युवक के घर पहुंचे जहां बारात निकलने की तैयारी चल रही थी। बकौल अधिकारी, इसके बाद वर-वधू के परिजनों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देकर बाल विवाह रुकवा दिया गया।

Load More