यूपी में रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में महिला ने बच्चे को दिया जन्म
झांसी (यूपी) रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। दरअसल, हीराकुंड एक्सप्रेस से यात्रा कर रही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद रेलवे स्टाफ और मेडिकल टीम ने स्टेशन के वेटिंग रूम में में उसे ले जाकर सुरक्षित प्रसव कराया। दोनों को बेहतर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया।