एमपी में राहगीरों को रौंदता चला गया बेकाबू ट्रक, कई लोगों की मौत की आशंका
इंदौर (एमपी) में सोमवार शाम को एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने एयरपोर्ट रोड पर कुछ पैदल यात्रियों को कुचल दिया। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रक के नीचे एक मोटरसाइकल फंस गई थी व उसमें आग लगने के बाद ट्रक भी जल गया।