एमपी में विवाहिता को मृत समझकर परिवारवालों ने कराया 'अंतिम संस्कार', वह यूपी में ज़िंदा मिली
भिंड (एमपी) में एक महिला को मृत मानकर परिवारवालों द्वारा अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कराए जाने के करीब 52 दिन बाद महिला यूपी में एक कंपनी में नौकरी करती मिली। बकौल रिपोर्ट्स, महिला ने यूपी में अपने खाते से 'लाडली बहना योजना' के रुपए निकाले थे जिसके बाद उसे ट्रेस किया गया। बकौल महिला, उसे अकेला रहना पसंद है।