एमपी में वाहन चालक से मारपीट करता दिखा नशे में धुत पुलिसकर्मी, हुआ सस्पेंड
मध्यप्रदेश के शहडोल में कथित तौर पर नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने एक वाहन चालक से मारपीट और गाली-गलौज की जिसका वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, सिविल ड्रेस पहने पुलिसकर्मी ने चालक से वाहन के डॉक्यूमेंट्स मांगे थे।