एमपी में शादी में आई महिला ने दूल्हे को बताया अपना पति, कहा- अब तक तलाक नहीं हुआ
ग्वालियर (एमपी) में शादी समारोह में पहुंची एक महिला ने दूल्हे को अपना पति बताते हुए हंगामा किया और कहा कि दूल्हे ने उसे तलाक नहीं दिया है और वह अब भी उसकी पत्नी है। दूल्हे के अनुसार, उसने 2024-में तलाक ले लिया था और उसके पास दस्तावेज़ भी हैं। पुलिस ने दस्तावेज़ों की पुष्टि के बाद महिला को समझाया।