एमपी में शादी समारोह में मामूली बात पर हुआ बवाल, मेहमानों ने कुर्सियां-बर्तन फेंककर की मारपीट
उज्जैन (एमपी) में बीते दिनों एक शादी समारोह में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और मेहमान एक-दूसरे पर कुर्सियां-बर्तन फेंककर मारपीट करने लगे जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समारोह में फोटोग्राफर ने एक महिला से फ्रेम से हटकर साइड खड़े होने को कहा था जिस बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।