एमपी में शुरू हुआ ₹646 करोड़ की लागत से बना उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 90 मेगावाट बिजली पैदा करने वाला फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट शुरू हो गया है। राज्य के मंत्री राकेश शुक्ला ने एक बयान में कहा कि ₹646 करोड़ की लागत वाली यह परियोजना 8 अगस्त को शुरू की गई थी। यह मध्य भारत और उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट है।