एमपी में शावकों के साथ रनवे पार करती दिखी मादा तेंदुआ, पायलट ने बनाया वीडियो
मध्य प्रदेश के सिवनी में सुकतरा हवाई पट्टी (रनवे) पर एक मादा तेंदुआ अपने 2 शावकों के साथ घूमती नज़र आई। वहीं, तेंदुआ व उसके शावक जब एक विमान के सामने से रनवे पार कर रहे थे तो विमान के अंदर से कथित तौर पर पायलट ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।